Dark Mode
एसडीएम ऑफिस नीमराना को दिए एक लाख रुपये के उपकरण

एसडीएम ऑफिस नीमराना को दिए एक लाख रुपये के उपकरण

नीमराना। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले बिस्कुट कंपनी ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए एसडीएम ऑफिस नीमराना को कंप्यूटर, प्रिंटर और ऑफिस अलमारी जैसे आधुनिक उपकरण भेंट किए। इन उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। यह सहयोग आमजन को मिलने वाली सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।

उपखंड अधिकारी (एसडीएम) महेंद्र यादव ने पारले बिस्कुट के जनरल मैनेजर नरेंद्र श्योराण को धन्यवाद देते हुए कहा कि कंपनी ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इसे सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर पारले कंपनी के एचआर मैनेजर मांगीलाल धेतरवाल, कैंडी डिवीजन के एचआर मैनेजर डॉ. विनोद जैन और सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सियाग भी उपस्थित रहे। एसडीएम कार्यालय की ओर से लोकपाल व वीरेंद्र यादव ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।

ज्ञात हो कि पारले बिस्कुट कंपनी समय-समय पर सामाजिक हित से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करती रही है। कंपनी की यह पहल प्रशासन और जनता के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!