Dark Mode
युग बदलता है सत्य नहीं बदलता - राज वासदेव सिंह

युग बदलता है सत्य नहीं बदलता - राज वासदेव सिंह

बून्दी। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में सिलोर रोड स्थित क्लासिक सफायर के कल्पवृक्ष प्रांगण में आयोजित हुए सत्संग में मौजूद सैंकड़ों अनुयायियों सहित प्रबुद्धजनों को दिल्ली की उप प्रधान विदुषी राज वासदेव सिंह ने अपने प्रवचनों से लाभान्वित किया। संत निरंकारी मंडल मेंबर इंचार्ज व उप प्रधान विदुषी राज वासदेव सिंह ने प्रवचनों में कहा कि ईश्वर एक है सर्वव्यापी है जो हर समय हमारी पालना करता है। सद्गुरु की कृपा से ही प्रभु की अनुभूति होती है। तभी उसकी बंदगी भी की जा सकती है। युगो युगो से पीर पैगंबर इसी सत्य का पैगाम जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। युग बदलता है सत्य नहीं बदलता सत्य हर युग में यही रहता है। परमात्मा निरंकार हर जगह मौजूद है। संतो-महापुरूषों ने प्यार, मानवता, दया, करूणा का संदेश दिया है।
आयोजन से जुड़े महेश चांदवानी ने बताया सत्संग में कोटा, हिंडोली, देवली, भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली से आए रोशन मीनार संत वासदेव सिंह व कोटा के जोनल इंचार्ज बृजराज सिंह ने भी आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया। गुड़गांव से आए गीतकारो ने भजनो की प्रस्तुति दी। जसविंदर सिंह ने मंच संचालन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!