Dark Mode
इआरसीपी परियोजना रैली पहुंची इंदावा किया ग्रामीणों ने किया सम्मान 

इआरसीपी परियोजना रैली पहुंची इंदावा किया ग्रामीणों ने किया सम्मान 

 
लालसोट। इआरसीपी परियोजना  संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ईआरसीपी रैली पहुंची शनिवार को ग्राम पंचायत इंदावा,डिगो जहां ग्रामीणों ने ईआरसीपी जनजागृति रैली का किया भव्य स्वागत सम्मान वहीं ग्राम पंचायत डिगो में समाजसेवी राजेश्वरी मीणा ने नुक्कड़ सभा आयोजित की जिसमें नुक्कड़ सभा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय नहर परियोजना घोषित करवाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजेश्वरी मीणा सहित संयुक्त मोर्चा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से ईआरसीपी को राष्ट्रीय नहर परियोजना घोषित करने को लेकर मांग की। शनिवार को आंतरी क्षेत्र में ग्राम पंचायत इंदावा, राजोंली,डिगो समेत अन्य कई जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। जिसके माध्यम से लोगों को ईआरसीपी के लिए जागरूक किया। समाजसेवी राजेश्वरी मीणा ने कहा कि राजनैतिक पार्टियां आने वाले विधानसभा चुनाव देख रहे हैं और आमजनता अपना भविष्य पानी मांग कर देख रही है।इस दौरान  प्रदेश अध्यक्ष जवान सिंह, समाज सेविका राजेश्वरी देवी, दिनेश हंसराज थुनियां सरपंच, रवि सोनड, कमलेश लोटन,नरसी रणवा, मीठालाल भांवता, रामखिलाडी कुटक्या रामराज, सूरज मीणा, भोलाराम, भरत मीणा, हीरा, विनोद मल्होत्रा, बनवारी लाल मीणा, गोविंद शर्मा डुंगरपुर हजारों लोग मौजूद रहे। वहीं समाजसेवी राजेश्वरी मीणा ने  ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने को लेकर राजेश्वरी मीणा का संघर्ष जारी है और आगे भी रहेगा 
राजेश्वरी मीणा जो इआरसीपी नहर परियोजना को राष्ट्रीय नहर परियोजना घोषित करवाने को लेकर दिन रात लोगों को ईआरसीपी को लेकर जागरूक करने का काम कर रही है। वहीं कमलेश लोटन ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी के लाभ लोगों को बताकर जागरूकत किया। उन्होंने कहा कि लालसोट समेत आंतरी क्षेत्र में पानी की समस्या से जूझ रहा है, जो ईआरसीपी परियोजना है 13 जिलों सर्व समाज को प्रोजेक्ट है इससे जागरूक बनिए और जागरूकत कीजिए। और आपके क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एमएलए एमपी से आपके हक की मांग की जिए। मांगेंगे तो मिलेगा। हमारे क्षेत्र पानी की समस्या से जूझ रहा है। हमें इस समस्या को समझना होगा और लड़ाई लड़नी होगी। यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत राजेश्वरी की नहीं ये लड़ाई हर व्यक्ति आम जनता की है जिसके पानी की समस्या है। लोगों को जागरूक कीजिए और अपने अधिकारों की मांग करेंगे तो मिलेगा। राजस्थान में कितने एमएलए, एमपी दिए ऐसा यह क्या कारण है जो इतनी बड़ी समस्या जनहित की समस्या और मूलभूत आवश्यक के प्रति दोनों पार्टियों के नेता चुप्पी साधे हुए हैं आगे आने वाला चुनावी माहौल है। उन्हें अपने टिकटों की व्यवस्था अपने बेटे बेटियों को सेटल करने में बिजी है लेकिन जनता पानी मांग रही है। लेकिन वह जनता की तरफ नहीं अपने टिकटों को देख रहे हैं। आगे भी उन्होंने अपने भाषण में पानी की समस्या को लेकर लोगों को जागरूक किया और ईआरसीपी को राष्ट्रीय नहर परियोजना घोषित करवाने को लेकर एकजुट होकर अपना हक मांगने का आह्वान किया। समाजसेवी राजेश्वरी मीणा के नेतृत्व में तीन दिवसीय ग्रामीण क्षेत्र रैली नुक्कड़ सभाओं के बाद शनिवार दोपहर चार बजे तालेड़ा जमात स्थित चौराहे से उपखण्ड कार्यालय तक विशाल इआरसीपी परियोजना को लेकर रैली निकालकर उपखण्ड अधिकारी एसडीएम ब्रजेंन्द्र मीना को ज्ञापन सौंपकर इआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय नहर परियोजना में जोड़ने की मांग की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!