निबंध प्रतियोगिता का हुआ समापन
बाप। राजकीय महाविद्यालय बाप में राजस्थान मिशन 2030 पर चल रही दो दिवसीय निबंध प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को हुई निंबध प्रतियोगिता में जयप्रकाश और धाफू जटिया ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य सुरेंद्र कुमार जांदू ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं प्रारम्भ हो चुकी है। जोधपुर विश्वविद्यालय के आदेशानुसार महाविद्यालय में 75 फीसदी से कम उपस्थिति होने पर आगामी परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा जो विद्यार्थी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होना चाहते हैं वे नियमित रूप से महाविद्यालय आकर बायोमेट्रिक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। मिशन राजस्थान 2030 प्रभारी सहायक आचार्य डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिवकुमार व भैराराम भी उपस्थित रहे।