Dark Mode
संस्कार विद्यालय में स्वास्थ्य संबंधी निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित

संस्कार विद्यालय में स्वास्थ्य संबंधी निबंध प्रतियोगिता हुई आयोजित

छीपाबड़ौद- कस्बे के राजमदिर चौराहे के पास स्थित संस्कार विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में औस संस्थान बारां द्वारा बच्चों, किशोर-किशोरियों व गर्भवती महिलाओं हेतु संतुलित असंतुलित भोजन की जानकारी पोस्टर लगाकर दी साथ निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाध्यापक लक्ष्मी चंद कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला संयोजक पवन राहुल ने किशोरावस्था में संतुलित व असंतुलित भोजन की जानकारी दी । वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया कि मनुष्य के लिए पहला सुख निरोगी काया है अतः स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास करता है। साथ ही बच्चों को संतुलित भोजन के सभी अवयव विटामिन प्रोटीन लवण जल कार्बोहाइड्रेट वसा आदि युक्त भोजन करना आवश्यक है। कार्यक्रम में मुरारीलाल, जगदीश, दीपिका, राबिया,चेतना,पुरुषोत्तम,हरीश सहित छात्र-छात्राये आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!