Dark Mode
राजस्थान मिशन 2030 के कक्षावार विजेताओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राजस्थान मिशन 2030 के कक्षावार विजेताओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

शाहपुरा. जिला मुख्यालय श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय शापहुरा में ’राजस्थान मिशन 2030‘ के तहत कक्षावार विजेताओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो. रामावतार मीणा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कक्षावार 15 विजेताओं में से 13 उपस्थित रहें, निबंध हेतु शब्द -सीमा 450 तथा समयावधि 60 मिनिट की रखी गयी। आयोजन समिति के संयोजक प्रो. मूलचन्द खटीक ने बताया कि कक्षावार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजु कीर बी.ए.पार्ट ाा, द्वितीय स्थान पर कमलेश कुम्हार एम.ए.उत्तरार्द्ध भूगोल तथा तृतीय स्थान पर कन्हैया गुर्जर बी.ए.पार्ट ाा रहे। कार्यक्रम के निर्णायक प्रो. सत्यजीत जेटली ने राजस्थान मिशन 2030 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य के नं.1 बनने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के सह संयोजक डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय ने तीनों विजेताओं की घोषणा कर एवं बधाई देकर जिला स्तर पर होने वाली आगामी निबंध प्रतियोगिता में विजेता बनने की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर प्रो. पुष्कर राज मीणा ,प्रो. दिग्विजय सिंह, एवं प्रो. दलवीर सिंह उपस्थित रहें । अन्त में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रंजीत जगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!