राजस्थान मिशन 2030 पर राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में राजस्थान मिशन 2030 विषय पर राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने तथा युवाओं को प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहभागिता के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिनांक 1.9.2023 को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों के मध्य दिनांक शनिवार 2 सितंबर को प्रतियोगिता का द्वितीय चरण आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा (एन.एस.एस.) अधिकारी व सहसंयोजक डॉ संदीप कुमार मीणा (खेल प्रभारी) ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ निबंध पारस वर्मा कक्षा बी.एस.सी. तृतीय का रहा। संयोजक डॉ मनोज गौतम ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ निबंध का प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगा। कक्षावार प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान प्रोफेसर शिव कुमार मीणा,महाविद्यालय संकाय सदस्य डॉ मांगी लाल मीणा एवं डॉ रतन कुमार मीणा उपस्थित रहे