Dark Mode
बारहठ महाविद्यालय में निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

बारहठ महाविद्यालय में निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

शाहपुरा. शाहपुरा जिला मुख्यालय के श्री प्रतापसिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय, शाहपुुरा में वार्षिक गतिविधियों के तहत प्राणिशास्त्र परिषद् के अन्तर्गत निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विभागाध्यक्ष धर्मनारायण वैष्णव के निर्देशन में किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘जैवविविधता तथा निबंध लेखन का विषय सतत पौषणीय विकास के लक्ष्यों की वर्तमान परिपेक्ष में भूमिका रखा गया। निर्णायक मडल के सदस्य दिग्विजय सिंह, विवेक भारद्वाज के निर्णयानुसार पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शीलारानी मीणा, द्वितीय स्थान पर जयश्री वैष्णव एवं तृतीय स्थान पर सुनील कुमार खिंची रहें। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ममता , द्वितीय स्थान पर विष्णु वैष्णव एवं तृतीय स्थान पर रेखा कुमावत रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!