Dark Mode
 मंगल कलश यात्रा के साथ मां भटयाणी स्वरूप की स्थापना

 मंगल कलश यात्रा के साथ मां भटयाणी स्वरूप की स्थापना

रतनगढ़। स्थानीय वार्ड संख्या 41मे मंगल कलश यात्रा के साथ मां भटयाणी स्वरूप की स्थापना नव निर्मित मंदिर में हुई। कलश पूजन के के साथ प्रारंभ हुई कलश यात्रा वार्ड के मुख्य रास्तों से होती हुई नवनिर्मित मंदिर में पहुंची। मां के जयकारों से गुंजायमान ध्वज वाही मंगल कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। पंडित चेतन शर्मा के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिजीत मुहूर्त में जसोल दरबार मां भटयाणी स्वरूप की स्थापना करवायी। यज्ञ वेदी पर पर भक्तों ने हवन में पूर्णाहुति दी तथा महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के लादूसिंह शेखावत ने आगंतुक भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भागीरथ सिंह राठौड़, हनुमान सिंह, मान सिंह शेखावत, महावीर प्रसाद पारीक, प्रकाश पारीक, भगवाना राम कम्मा, कुंदन मल कम्मा, कन्हैया लाल पारीक, पूर्ण मल कम्मा, नन्दलाल पारीक, सतीश पारीक, विनोद पारीक, किशनलाल प्रजापत, शंकर कम्मा, प्रदीप भुढाढरा, गुट्टू जांगिड़, लिछमण कम्मा, सुरेश कम्मा, महावीर सिंह, अर्जुन सिंह, विश्वा लाल कम्मा, रणवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!