छोटी छोटी मानव सेवा से भी समाज हित कर सकते हैं : कल्पना देवी
भारत विकास परिषद महावीर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
कोटा. भारत विकास परिषद महावीर शाखा द्वारा सत्र 2023/ 24 की नवीन कार्यकारिणी व नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह विजय भवन स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना देवी विधायक लाडपुरा, अध्यक्षता किशन पाठक प्रांतीय अध्यक्ष राजस्थान दक्षिण पूर्व हाड़ौती प्रान्त, पदस्थापना अधिकारी सुनीता गोयल प्रांतीय सह सचिव,विशिष्ट अतिथि कमल सुरेखा रीजनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री, ओम जी विजय प्रान्तीय संरक्षक रही। शाखा के अध्यक्ष महेंद्र सिनवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
पूर्व सचिव नलिन पाराशर द्वारा वर्ष 2022/ 23 के संपूर्ण कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत हिमांशी वर्मा के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया, काव्यांश द्वारा भजन की प्रस्तुति पेश की गई व संजय शुक्ला जी द्वारा कविता की प्रस्तुति दी गई।भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अशोक वशिष्ठ, व राजस्थान दक्षिण पूर्व प्रांत के कोषाध्यक्ष विजय सिंह व जिला महिला प्रभारी गिरिजेश विजयवर्गीय का अर्पणा पहनाकर व श्रीफल भेंट करके सम्मान किया गया। पदस्थापना अधिकारी सुनीता गोयल सत्र 2023-24 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंहवाल, सचिव राजकुमार वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे को नए दायित्व के लिए शपथ दिलाकर अभिनंदन किया गया। रीजनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री कमल सुरेखा द्वारा शाखा प्रकल्प प्रभारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को अपने अपने दायित्व की शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजय सिंह जी द्वारा महावीर शाखा में बने नए सदस्यों को परिवार सहित भारत विकास परिषद की महावीर शाखा की सदस्यता ग्रहण कराई गई सभी का अपर्णा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किशन पाठक द्वारा शाखा द्वारा किए गए कार्यों व निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिवरों की भरपूर सराहना की गई एवं शाखा के सभी सदस्यों को शाखा की सदस्यता बढ़ाने एवं हमेशा परिषद की गरीमा के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्पना देवी ने कहा कि कोई भी सेवा छोटी या बड़ी नहीं होती, मानव सेवा मानव सेवा होती है तथा आप छोटी-छोटी मानव सेवा करके भी समाज का हित कर सकते हैं। राजकुमार वर्मा एडवोकेट सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में महावीर शर्मा, सीताराम गोयल, केशव शाखा के अध्यक्ष वंदना मलिक, कोषाध्यक्ष अरविंद गर्ग, अभय सिंह राठौर व महावीर शाखा के सभी सदस्यों उपस्थित रहे।