Dark Mode
प्रत्येक पात्र नागरिक का योजनाओं पर पूर्ण अधिकार है- बीडीओ सुथार

प्रत्येक पात्र नागरिक का योजनाओं पर पूर्ण अधिकार है- बीडीओ सुथार

फलोदी। शहर के पोकरण मार्ग स्थित सुगन आईटीआई कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चल रही मल्टीमीडिया प्रदर्शनी के दूसरे दिन रंगोली, मेहंदी एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास अधिकारी फलोदी नारायण सुथार ने कहा कि देश के प्रत्येक पात्र नागरिक को हर योजना का लाभ प्राप्त करने का अधिकार है ,हम सजग और जागरूक रहकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने आप को मुख्य धारा में शामिल कर सकते हैं । प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के ऊपर मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं बालक /बालिकाओं की दौड़ ,प्रतियोगिता , मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को विभाग की ओर से कार्यक्रम में आए अतिथियों द्वारा पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया ।
द्वितीय दिवस के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में गवर्नमेंट आईटीआई के अनुदेशक श्री संजय ओझा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरज व्यास, स्वच्छ भारत मिशन नगर परिषद फलोदी, प्रबंधक श्री रामनिवास ,दीनदयाल उपाध्याय एसएचटीआर के संस्था प्रधान श्री संजय देवड़ा, डॉ आईटीएम लिमिटेड के श्री लोकेश व श्री कमलेश ने अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी। प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी के.आर. सोनी ने बताया कि प्रदर्शनी 29 दिसंबर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!