Dark Mode
हर भारतीय को अपनी सेनाओं पर गर्व : विधायक मीणा

हर भारतीय को अपनी सेनाओं पर गर्व : विधायक मीणा

  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा

जमवारामगढ़। भारतीय सेना द्वारा चलायें गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार दिनांक 24 मई को जमवारामगढ़ मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक महेंद्रपाल मीणा ने तिरंगा यात्रा को हरि झंडी दिखाई। भाजपा जिला मंत्री घनश्याम सैनी ने बताया की तिरंगा यात्रा त्रिनेत्रधारी गणेश मंदिर से रवाना होकर गंगा माता मंदिर जमवारामगढ़ तक पहुंची। भारत माता के जयकारों से गूंज उठा आकाश। देशभक्ति गीतों के साथ कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया। कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। जमवारामगढ़ विधायक महेंद्रपाल मीणा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन ने देशभक्ति की नई मिसाल पेश की है। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंकवाद को पनाह देने वालों को करारा जवाब दिया है। हर भारतीय को अपनी सेनाओं पर गर्व है। यात्रा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश फैलाया । तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक महेंद्रपाल मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा, जिला मंत्री घनश्याम सैनी, सीताराम छापोला, मोहनलाल वर्मा, सायपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति चेयरमैन कैलाश गुवारडी, पार्षद राकेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र शर्मा आंधी, पूर्व जिला पार्षद रामफूल सैनी, घनश्याम गील खवारानी जी,
मूलचंद शर्मा एवं जगदीश नारायण मीणा पूर्व सरपंच प्रतिनिधि खरकड़ा सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!