Dark Mode
राष्ट्र की उन्नति में ही सभी की उन्नति निहित है डॉ.भटेश्वर

राष्ट्र की उन्नति में ही सभी की उन्नति निहित है डॉ.भटेश्वर

भुसावर. हम अपनी दिनचर्या में योग अपना कर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं योग में शुद्ध आहार, आचार , विचार और शारीरिक व्यायाम अपना कर हम अपने आध्यात्मिक भौतिक जीवन को समृद्ध बना सकते हैं यह कहना है कृषि महाविद्यालय भुसावर के डीन डॉक्टर उदयभान सिंह का ! डॉ.सिंह कृषि महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर में अपना उद्बोधन दे रहे थे । योग प्रशिक्षक अशोक शर्मा ने अष्टांग योग की जानकारी देते हुए , नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार ,धारण, ध्यान और समाधि की विस्तार से जानकारी दी। डॉ.राहुल प्रकाश ने जल संरक्षण का महत्व सहायक निदेशक कृषि सुरेश गुप्ता ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी! कृषि अधिकारी मुनीम सिंह ने कृषि विद्यार्थियों को कृषि में करियर की संभावना विषय पर अपना उद्बोधन दिया! डॉ राहुल कुमार ने कहा कि जल ही जीवन है जल की बर्बादी जीवन की बर्बादी है जल को सहेजन हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है । शिविर में प्रभारी डॉ.मोहित कुमार ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में ही हम सभी की उन्नति निहित है ,हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण के लिए कड़ी मेहनत करें डॉ.विनोद भटेश्वर ने कहा कि शिविर का मूल उद्देश्य सामाजिक के कार्य करना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!