Dark Mode
ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाडमेर । निर्वाचन विभाग तथा जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के दिशानिर्देशों की अनुपालना में सिवाना विधानसभा क्षेत्र में चुनावों में जगभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को ईवीएम प्रदर्शन वैन को स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी हनुमानराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सिवाना विकास अधिकरी हनुमानराम ने बताया कि सिवाना विधानसभा क्षेत्र के चुनावों में जगभागीदारी को बढ़ावा देने एवं लोगों में ईवीएम एवं वीवीपेड जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र सिवाना की ग्राम पंचायत मिठोड़ा से ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत मिठोड़ा में आमजन को जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपेड का प्रदर्शन कर जनता को वोट देने की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत करवाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान भू निरीक्षक तथा वैन प्रभारी सांवलाराम, व्याख्याता सुजाराम तथा समस्त बी.एल.ओ. उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!