Dark Mode
Pune जिले में तहसीलदार के कार्यालय से EVM का उपकरण चोरी

Pune जिले में तहसीलदार के कार्यालय से EVM का उपकरण चोरी

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में अज्ञात लोगों ने एक राजस्व अधिकारी के कार्यालय से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का एक उपकरण और कुछ लेखन सामग्री कथित तौर पर चुरा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चोरी की इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ससवाड में तहसीलदार के कार्यालय में हुई। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा, ईवीएम मशीन का एक उपकरण और कागजों के कुछ बंडल चोरी हुए हैं। इस घटना में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के लिए दल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में ससवाड पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!