मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को दी ईवीएम की जानकारी
सोजत। स्थानीय उपखंड कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोजत 117 के मतदाताओं को मतदाता जागरूकता अभियान 2023 के तहत ईवीएम की जानकारी दी। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम गोपाल जांगिड़ के निर्देशानुसार इडीसी प्रभारी मुकेश कुमार सहप्रभारी फकीर खान खिलजी ने जागरूक मतदाता 2053 का रजिस्ट्रेशन किया।