Dark Mode
सातों विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित की गई ईवीएम व वीवीपेट

सातों विधानसभा क्षेत्रों को आवंटित की गई ईवीएम व वीवीपेट

बाड़मेर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रयुक्त की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का शुक्रवार को प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण पुरोहित ने सभी सातों विधानसभाओं को ई वी एम और वीवीपीएटी मशीनो का आवंटन कर दिया।
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव 2023 के तहत ईवीएम व वीवीपेट मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित की उपस्थिति में सॉफ्टवेयर के जरिए किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी मोहन कुमार सिंह चौधरी ने कंप्यूटर पर रेंडमाईजेशन किया। इसके बाद ईवीएम व वीवीपेट का विधानसभावार संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भौतिक आवंटन ईवीएम वेयरहाउस से किया गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, सातों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!