भूतपूर्व सैनिक लीग तहसील नीमराना अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ संपन्न
नीमराना । तहसील भूतपूर्व सैनिक लीग का चुनाव आज शुक्रवार को नीमराना तहसील के मिश्री देवी आई हॉस्पिटल के बेसमेंट में संपन्न हुआ चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए एक ही फार्म आने से कैप्टन श्योराज सिंह को निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुना तथा उपाध्यक्ष पद के लिए तीन ही नाम आए जिसमें कैप्टन धर्मपाल सिंह यादव सिरयानी, हवलदार सुरेंद्र फौजी नायसराना ,सूबेदार मेजर होशियार सिंह परतापुर को नीमराना तहसील भूतपूर्व सैनिक लिग के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया अलवर से आये चुनाव अधिकारी सूबेदार सतवीर सिंह उप चुनाव अधिकारी कैप्टन हजारी लाल गुर्जर सीपीओ रमेश चंद्र यादव पर्यवेक्षक सूबेदार अशोक कुमार शर्मा ने शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया चुनाव प्रक्रिया होने से पहले सभी भूतपूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया चुनाव संपन्न होने के बाद कैप्टन श्योराज सिंह ने बताया कि आगे की कार्यकारिणी जल्द ही चुन ली जाएगी एवं सर्वप्रथम हमारी प्राथमिकता नीमराना तहसील में सीएसडी कैंटीन व ईसीएचएस खुलवाने की रहेगी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कैप्टन शेर सिंह ,सूबेदार मेजर काशीराम ,कैप्टन जगमाल सिंह, कैप्टन शेर सिंह ,सूबेदार मेजर महिपाल, हवलदार रामनिवास, दयानंद ,रामनाथ,रामेहर ,रमेश चंद ,रतन सिंह ,रामकिशन, राजेन्द्र सिंह ,जय सिह एवं नीमराना तहशील के सभी सम्मानित भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे