पूर्व सैनिक कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
सोजत । पूर्व सैनिक संगठन के सचिव अशोक सेन ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन रिवीजन टू में विसंगतियां तथा तथा इक्वल एमएसपी को लागू करने को लेकर 4 अप्रैल प्रातः 10:00 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिले के समस्त पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति अपने मैडल व केप लगाकर कलेक्टर आफिस बाहर पहुंचकर पूर्व सैनिक एकता का परिचय देंगे।