Dark Mode
12 घंटे से भी कम समय पहले स्थगित हुई परीक्षा, छात्रों का सरकार पर फूटा गुस्सा

12 घंटे से भी कम समय पहले स्थगित हुई परीक्षा, छात्रों का सरकार पर फूटा गुस्सा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार देर रात को नीट पोस्ट-ग्रेजुएट (NEET-PG) परीक्षा को स्थगित कर दिया। आखिरी समय में लिए गए मंत्रालय के इस फैसले से बवाल मच गया है। बता दें, मंत्रालय ने शनिवार देर रात करीब 10 बजे परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की, जब 23 जून को छात्रों को सुबह 9 बजे परीक्षा देनी थी। 12 घंटे से भी कम समय पहले आए सरकार के इस फैसले से छात्रों में गुस्सा और नाराज़गी देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों ने नीट-पीजी स्थगित होने को मोदी सरकार की नाकामी करार दिया है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी किए अपने नोटिफिकेशन में कहा, 'कल होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।' दिल्ली की रहने वाली रितु गुलिता ने मंत्रालय के फैसले पर कहा, 'मैं सोने ही वाली थी। मैं 10 महीने से तैयारी कर रही थी। मैं घर पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। सरकार को हमारी कोई परवाह नहीं है। मैं थोड़ी राहत महसूस कर रही थी कि कल यह थका देने वाला चक्र खत्म हो जाएगा, लेकिन अब मुझे नहीं पता कि मुझे कब तक संघर्ष करना होगा।' उन्होंने आगे कहा, 'इस सरकार ने युवाओं को निराश किया है। यह एक रोलरकोस्टर है। कभी वे परीक्षा को स्थगित कर देते हैं, तो कभी इसे आगे बढ़ा देते हैं। वे कोई भी परीक्षा सही तरीके से आयोजित नहीं कर पाते हैं। चिकित्सा क्षेत्र देश के लिए महत्वपूर्ण है, और अगर पेपर लीक होता है, तो हमें मुन्ना भाई जैसे डॉक्टर मिलेंगे और कुछ नहीं।'

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!