Dark Mode
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 25 गर्भवती महिलाओ की जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 25 गर्भवती महिलाओ की जांच

 
सोजत । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत  स्थानीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा 25. गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में 2 महिलाएं गंभीर एनिमिया से ग्रसित पायी गयी जिन्हें भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डॉ. देवी सिंह चौधरी डॉ आरती हर्ष (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)  कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश के (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), चेनाराम चौधरी (नर्सिंग ऑफिसर),  वरिष्ठ तकनीकि सहायक भगाराम जयपाल, प्रेमलता पंवार  (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) नरेंद्र कुमार जोशी आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर आदि मौजूद थे। साथ ही 15 गर्भवती स्त्रीयो की सानोग्राफी डॉ अशोक कुमार गहलोत द्वारा की गई। चन्दनसिंह तेजवीर आदि उपस्थित थे। राज्य सरकार के आदेशानुसार माह में तीन दिवस 9, 18, व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!