विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोजत का परीक्षा परिणाम घोषित
छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर किया सम्मानित
सोजत। स्थानीय विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सोजत का परीक्षा परिणाम विद्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में घोषित किया गया। विधा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में अलग- अलग कक्षाओं में शैक्षणिक उत्कृष्टता की दृष्टि से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही वर्ष पर्यंत विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले, कक्षा में अनुशासित रहने वाले वर्ष पर्यंत सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी ने की साथ ही मुख्य अतिथि फौजी अशोक सेन व विशिष्ट अतिथि बाल साहित्य लेखक अब्दुल समद राही थे। विद्या मंदिर के व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोहार अध्यापक दुर्गेश व्यास शाहबाज खान वसुंधरा कौशल्या देवी हर्शिता राजपुरोहित पुनम भटनागर सहित सैकड़ों अभिभावक गण उपस्थित थे। सभी ने बालकों के प्रतिभा को सराहा ।