गायत्री विद्यापीठ का 10वी का परिणाम शानदार
नवलगढ़ . नवलगढ़- गायत्री विद्यापीठ का 12 वी बोर्ड की तरह ही 10 वी कक्षा का भी रिजल्ट 100% रहा। गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 100% रहा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज जारी किए गए परीक्षा परिणाम में संस्कारों की जन्मभूमि गायत्री विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय नवलगढ़ का कक्षा 10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम भी 12वीं विज्ञान संकाय व कला संकाय की तरह ही 100% रहा। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने बताया कि कुल विद्यार्थी - 50 थे प्रथम श्रेणी - 39 को द्वितीय श्रेणी - 11 को, परीक्षा परिणाम - 100% प्रीतम ढाका 91.83%, संजय सैनी 87.33%, आशीष सैनी 86.83%, आशीष ढाका 86.50%, प्रियंका झाझडिया 85.67% परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कुल 50 विद्यार्थियों में से एक छात्र ने 91.83% तथा 8 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक और 24 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले गायत्री स्टडी कैंप, साप्ताहिक टेस्ट सीरीज, गुरुजनों के मार्गदर्शन व स्कूल के कठोर अनुशासन को दिया है।वाइस प्रिंसिपल ज्योति दायमा के नेतृत्व में समाज सेवी मुरली मनोहर चौबदार के मुख्य आतिथ्य में आज टॉपर्स विद्यार्थियों को पुष्पमाला, साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुरली मनोहर चोबदार ने कहा कि प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा के सानिध्य में विद्यार्थी दिनों दिन बहुत अच्छी प्रोग्रेस कर रहे है , इस क्षेत्र में आज गायत्री गुरुकुल के कारण कई लोग अच्छे - अच्छे पदों पर जाकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। 12वीं साइंस और आर्ट्स के बाद 10वीं का रिजल्ट 100% होना विद्यालय के द्वारा कठिन परिश्रम का परिचायक है।
इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ व्यवस्थापिका संतोष दायमा, ज्योति दायमा,व्याख्याता रणवीर सिंह राव, कैलाश सैनी, राजेश कुमार चौहान, विद्याधर सांखला, विजय कुमार दायमा, संगीता पायल, सुनील सैनी ,मनीष मील ,चंचल सिंह, ओम प्रकाश सैनी, पंकज सैनी, सपना सैनी ,एकता सैनी ,नीतू सैनी, गजानंद दर्जी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।