Dark Mode
संस्कृति के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक परंपराओं का आदान-प्रदान जरूरी : विधायक सहारण

संस्कृति के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक परंपराओं का आदान-प्रदान जरूरी : विधायक सहारण

चूरू। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र चूरू द्वारा मंगलवार को गांधी विद्या मंदिर विश्वविद्यालय ,सरदारशहर के सभागार में द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक परंपराओं का आदान -प्रदान जरूरी है। हम सभी अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजें और इसके उन्नयन के लिए संकल्पित रहें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सत्यनारायण सहारण, डॉ वी के स्वामी, डॉ ओपी जांगिड़, अशोक भोजक, कालूराम, नीरज जांगिड़, अनिल कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

नेहरू युवा केन्द्र उपनिदेशक डॉ मंगल जाखड़ ने बताया कि राष्ट्रीय एकता एवं संस्कृति के आदान-प्रदान हेतु आयोजित इस 05 दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश आदि पांच राज्यों के सीमावर्ती जिलों के युवा चूरू रहकर यहां की स्थानीय संस्कृति, जीवन शैली एवं लोक कला से रूबरू होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की दिशा में युवाओं को स्थानीय परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं मुख्य धारा से जुड़ने के उचित अवसर प्रदान करने हेतु बॉर्डर एरिया युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 25 स्थानों पर किया जा रहा है। इसी क्रम में माय भारत नेहरू युवा केंद्र चूरू द्वारा 11 से 15 फरवरी 2025 के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन चुरू जिले में आईएएसई यूनिवर्सिटी (गांधी विद्या मंदिर), सरदारशहर के सहयोग से किया जा रहा है। संचालन सम्पत जांगिड़ व जितेंद्र शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!