राहत शिविर में उत्साह बढता जा रहा है , सुनीता पुनिया ।
पदमपुर । पंचायत समिति प्रधान सुनीता पूनिया ने ग्राम पंचायत सांवतसर में आयोजित महंगाई राहत शिविर में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे लाभार्थियों का स्वागत कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रदेश हित में उठाए गए सहरानीय कदमों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा ही सकारात्मक दृष्टिकोण से अपना धर्म प्रदेश की जनता को सर्वोपरि मान कर निभाया है I उपखंड अधिकारी पवन कुमार सुथार , एलएनपी नहर के चेयरमैन हनुमान पूनिया , तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नू , विकास अधिकारी सांवला राम , पंचायत समिति डायरेक्टर तुलसी देवी , सत्यनारायण पूनिया , मदन जाखड़ , सुभाष जाखड़ , हेमराज आलडिया , रामचंद्र आलडिया , कानाराम गुर्जर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में 350 से अधिक लाभार्थियों के आवेदन राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकार किए । हनुमान पुनिया लगातार महंगाई राहत शिविरों का हिस्सा बनकर जरूरतमंद परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें हर संभव राहत प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं । उपखंड अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण भरपूर लाभ लेने के लिए पहुंच रहे है । 30 जुन तक कोई भी परिवार राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे इसके हर संभव प्रयास शिविरों के माध्यम से किए जा रहे है । शिविर की अध्यक्षता सरपंच गुड्डी देवी ने करते हुए ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।