Dark Mode
सिरोही में शुरू हुआ किलर ब्रांड का एक्सक्लूसिव शोरूम

सिरोही में शुरू हुआ किलर ब्रांड का एक्सक्लूसिव शोरूम

सिरोही। केवल किरण क्लॉथिंग लिमिटेड के प्रसिद्ध किलर ब्रांड के एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्घाटन बुधवार को विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा द्वारा किया गया। इस मौक़े पर विधायक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिरोही शहर में बहु प्रतिष्ठित ब्रांड किलर के शोरूम खुलने से शहरवासियों को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा। साथ ही ट्रेडिंग फ़ैशन के लाभ से शहरवासी अब दूर नहीं रह पाएंगे। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि यह स्टोर कंपनी के राजस्थान डिस्ट्रीब्यूटर जैन एंड जैन एंटरप्राइज़ेस और सिरोही के चिराग रेडीमेड के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जाएगा। कंपनी के नैशनल हेड श्री राकेश वत्स ने बताया कि स्टोर में कम्पलीट मेन्सवियर आइटम जैसे कि जीन्स, शर्ट, टी-शर्ट, कॉटन ट्राउज़र सहित सभी मेन्सवियर रेंज उपलब्ध रहेगी। कंपनी के राजस्थान एरिया सेल्स मैनेजर क्षितिज माथुर ने कहा कि यह स्टोर जोधपुर संभाग का पहला किलर एक्सक्लूजिव स्टोर है। इस मौक़े पर कम्पनी के राजस्थान ऑपरेशन मैनेजर अंशुल खत्री, मीठालाल माली, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र मेवाड़ा, समाजसेवी रघुभाई माली, भूपतभाई देसाई सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!