सीबीईओ कार्यालय में निष्पादन समिति की बैठक आयोजित
सोजत। सीबीईओ कार्यालय में निष्पादन समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं वार्ता से लाभान्वित किया गया सीबीईओ श्री नाहर सिंह राठौड़ द्वारा विस्तार से सभी पीईईओ से संवाद किया गया उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोजत ब्लाक के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संस्था प्रधान के पद भरे हुए हैं नये शैक्षणिक सत्र में सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए नवाचार की पालना करते हुए हमें निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने हैं सभी पीईईओ यह सुनिश्चित करें कि वे एवं उनके अधीनस्थ विधालय शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय समय पर वांछित डाक समय पर उपलब्ध करवाएं। वही एसीबीईओ प्रथम जयदेव जी शर्मा द्वारा भी उपयोगी जानकारी दी गई। इस मौके श्यामा चारण, कल्पना भंडारी, अर्चना,मनीषा शर्मा, सुनीता सांदू,प्रिंयका बिरासवा, संगीता,दिनेश भारती गोस्वामी,सुचित्रा, केसाराम माहेश, कालुराम अणकिया, रमेश शर्मा, जयसिंह चौहान, पूनाराम, विकास यादव,ओम प्रकाश, लोकेश कुमार, नरेन्द्र कुमार,विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पीईईओ एवं सीबीईओ कार्यालय स्टाफ उपस्थित था।