Dark Mode
जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन कमेटी की कार्यकारी परिषद्  की बैठक आयोजित

जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन कमेटी की कार्यकारी परिषद्  की बैठक आयोजित

डाबी-स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजना के तहत द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिले के समस्त ग्रामों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत कार्य करवाकर समस्त ग्रामों को आॅडीएफ प्लस के रूप में विकसित करने के लिए करवाये जा रहे कार्यो में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतो के ग्राम विकास अधिकारी से प्रगति की समीक्षा कर अवषेष समस्त ग्रामों में 15 मार्च तक तरल कचरा प्रबंधन के कार्य करवाकर समस्त ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित करवाने हेतु सभी ग्राम विकास अधिकारियों का निर्देष दिये। 
       इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कम प्रगति वाली पंचायत समिति, नैनवाॅ की ग्राम पंचायत, जैतपुर, सुवानिया, पीपल्या, के.पाटन के ग्राम पंचातय, बाबई, आजन्दा, सखावदा, बून्दी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत, खटखड, भैरूपुरा औझा, हिण्डोली की पंचायत समिति पेच की बावडी, सावतगढ, तालेडा की ग्राम पंचातय, गणेशपुरा एवं ठीकरिया चारणान के ग्राम विकास अधिकारियों से तरल कचरा प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा कर ग्राम पंचायतो में नगण्य प्रगति होने पर ग्राम पंचायत, आजन्दा, बाबई एवं जैतपुर के ग्राम विकास अधिकारी को 16 सीसीए के तहत चार्ज शीट जारी करने हेतु निर्देष दिये। 
       बैठक में बुलाये गये 50 ग्राम पंचायतो के ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देष दिये कि 15 मार्च तक ग्राम पंचायतो के समस्त ग्रामों में तरल कचरा प्रबंधन एवं ठोस कचरा प्रबंधन के समस्त कार्य पूर्ण करवाकर एसडब्ल्यूएम/एलडब्ल्यूएम किसी भी एक श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित करवाने हेतु निर्देष दिये। 
       बैठक में पंचायत समिति, बून्दी की ग्राम पंचायत, खटखड, भैरूपुरा औझा, भैरूपुरा बरड, गुमानपुरा, लालपुरा, सिलोर/पंचायत समिति, हिण्डोली की नेगढ, पेच की बावडी, रोषन्दा, बडानायागांव, तालाबगांव, सावतगढ, सहसपुरिया, काछोला/पंचायत समिति, के.पाटन की ग्राम पंचायत, आजन्दा, चाण्दाखुर्द, घाट का बराना, सखावदा, गुडली, बाबई, मोहनपुरा, बोरधा काछियान, दौलतपुरा, माधोराजपुरा/पंचायत समिति, नैनवाॅ की ग्राम पंचायत, बाछोला, माणी, बालापुरा, जैतपुर, गुढासदावर्तिया, कैथूदा, मोडसा, खानपुरा, पीपल्या, रजलावता, सुवानिया एवं पंचायत समिति, तालेडा की ग्राम पंचायत, गणेषपुरा, सूतडा, अकतासा, ठिकरिया चारणान, गामछ, गोपालपुरा बरड, अल्फानगर एवं लक्ष्मीपुरा को दिनांक 15 मार्च, 2024 तक ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के समस्त कार्य पूर्ण करवाकर ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित करवाने हेतु निर्देष दिये। 
         इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने समस्त ग्राम पंचायतो एवं समस्त ग्रामों में घर-घर से कचरा संग्रहण करने हेतु 15 मार्च तक परिवहन का साधन क्रय करने एवं घर-घर से कचरा संग्रहण करने हेतु निर्देष दिये। 
       जिला कलक्टर ने समस्त ग्रामों में शौचालय विहीन समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों, विभागीय भवनो में संचालित आंगनबाडी केन्द्र, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत आने वाले समस्त स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम पंचायत भवनों एवं समस्त राजकीय कार्यालय भवनो में दिनांक 15/3/2024 तक शौचालय निर्माण एवं शौचालय में पानी एवं बिजली की व्यवस्था कर नियमित रूप से शौचालय का उपयोग, रख-रखाव एवं संचालन एवं जल जीवन मिषन योजना अन्तर्गत शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नल कनेक्षन करवाने हेतु समस्त ग्राम पंचायतो को निर्देष दिये। 
        प्रत्येक ब्लाॅक से चयनित एक-एक ग्राम पंचायत को उत्कृष्ठ श्रेणी में माॅडल ओडीएफ प्लस बनाये जाने हेतु ग्राम पंचायत, रामनगर, ठीकरदा, अरनेठा, बासी एवं सीन्ता के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी को निर्देष दिये कि ग्राम पंचायतो के समस्त ग्रामों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत डीपीआर में लिये गये समस्त कार्य दिनांक 15/3/2024 तक पूर्ण करवाकर ग्राम पंचायतो में प्रत्यक्ष स्वच्छता की जानी है।
       जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति को निर्देष दिये कि आषान्वित ब्लाॅक कार्यक्रम ;।ेचपतंजपवदंस ठसवबाद्ध ब्लाॅक, के.पाटन के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामों को ओडीएफ प्लस की माॅडल श्रेणी में प्राथमिकता से ओडीएफ प्लस घोषित करवाये।
     जिला कलक्टर ने समस्त विकास अधिकारियो को निदेष दिये कि सांसद आदर्ष ग्राम योजना ;ै।ळल्द्ध समस्त ग्रामों को 31/3/2024 तक ओडीएफ प्लस की माॅडल श्रेणी में प्राथमिकता से ओडीएफ प्लस घोषित करवाये।
       जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी, पंचायत समिति, तालेडा को निदेष दिये कि डाबी, गोपाल गौषाला पर गोबरधन परियोजना के स्थापित करने हेतु जो भी कार्यवाही की जानी है, 7 दिवस में कार्यवाही पूरी कर अविलम्ब कार्य प्रारम्भ करवाया जावे, उक्त गौरधन परियोजना में पानी की व्यवस्था हेतु पंचायत समिति, बोरिंग एवं टयूबवेल लगाने हेतु अतिषिघ्र कार्यवाही कर पानी की व्यवस्था करवाये।  
     इस दौरान जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, पंचायत समिति समस्त को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतो में कचरा संग्रहण केन्द्र (आरआरसी) हेतु जगह का अलोटमेन्ट करवाकर स्वीकृतिया जारी कर दी गई है, उन ग्राम पंचायतो में 31/3/2024 से निर्माण कार्य पूर्ण करवाये, जिन ग्राम पंचायतो में कचरा संग्रहण केन्द्र (आरआरसी) हेतु जगह का अलोटमेन्ट हेतु प्रस्ताव नही भेजे है, उन ग्राम पंचायतो के प्रस्ताव 7 दिवस में भिजवाये, ताकि जगह का अलोटमेन्ट किया जा सके।  
  मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीष चन्द मीना ने निदेष दिये कि स्वच्छ भारत मिषन योजना के तहत समस्त ग्रामों में दिनांक 15/3/2024 तक ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत समसत गांवों में कचरा पात्र, कम्पोस्ट पिट, नाडेफ़, कचरा परिवहन वाहन, आरआरसी केन्द्र, तालाब स्थलीकरण, साफ-सफाई, किचन गार्डन, नाली निर्माण, सामुदायिक सोख्ता गड्डा, मैजिक पिट का निर्माण कार्य पूर्ण करवाकर जिले की समस्त ग्राम पंचातयो के समस्त ग्रामों को एसडब्ल्यूएम/एलडब्ल्यूएम किसी भी एक श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित करवाने हेतु निर्देष दिये।  
        इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा के अधिशाषी अभियंता प्रदीप गोयल, अधिशाषी अभियंता अभियांन्त्रिकी प्रियव्रत सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. महावीर कुमार शर्मा, उप निदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, रिचा चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ओ.पी सामर, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी, संतोष कुमार मीणा, अषोक उपाध्याय, सहायक अभियंता, समग्र षिक्षा, लेखाधिकारी, संजय कुमार जोसी, विजय हुम्मड, सहायक अभियंता (सीडी), पंचायत समिति, तालेड़ा की विकास अधिकारी नीता पारिक, नैनवाॅ के आदेष मीणा, के.पाटन के बंषी लाल मीणा, हिण्डोली के राजकुमार सौनी, बूंदी के राजीव शर्मा, सहायक अभियंता, पंचायत समिति, अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी एवं प्रगति प्रसार अधिकारी एवं प्रभारी पंचायत समिति, अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन, राजेष गौतम, स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक निजामुद्दीन, षिवराज मीणा, एमआईएस, निलेष कुमार जैन, लेखाकार, सरपंच रामनगर, सरपंच, डाबी देव बाई, सरपंच सुवांसा, सरपंच, सीन्ता, सुनिता मीणा, सरपंच पेच की बावडी सहित 50 ग्राम पंचायतो के ग्राम विकास अधिकारी, महात्मा गांधी नरेगा के तकनीकी सहायक, पंचायत समिति, निर्माण शाखा के प्रभारी, कनिष्ठ सहायक, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के जिला स्तरीय एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, सभी पंचायत समितियों के ब्लाॅक समन्वयक तथा ब्लाॅक एमआईएस आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन, जिला परियोजना समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, निजामुद्दीन ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!