Dark Mode
पर्व एवं त्योहारों के लिए किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

पर्व एवं त्योहारों के लिए किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

भीलवाड़ा। जिले में माह अगस्त एवं सितम्बर 2023 में विभिन्न प्रकार के पर्व व त्यौहार रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, सम्वत्सरी, जलझूलनी एकादशी, रामदेव जयन्ती एवं तेजा दशमी तथा अनन्त चतुदर्शी एवं बारावफात (चांद से) मनाये जायेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने श्री आषीष मोदी ने आदेष जारी कर त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट/अधिकारियो की डयूटी लगाई है । उपखण्ड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा श्री विनोद कुमार को कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए, विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास श्री मोहम्मद ताहिर को प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए, तहसीलदार भीलवाड़ा श्री दिनेश कुमार यादव को भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तथा तहसीलदार नगर विकास न्यास श्री विवेक चौधरी को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रे नियुक्त किये है। इसी प्रकार उप तहसीलदार सुवाणा श्री सत्यनारायण लुहार को आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट समकक्ष वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे एवं सतर्कता बरतेगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को तत्काल देगे तथा आवश्यक कार्यवाही संपादित करेंगे। इन स्थानों के अलावा जिले के अन्य स्थानों के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं संबंधित तहसीलदार कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेंगे एवं सतर्कता बरतेगें तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की सुनिश्चितता करेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तथा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को देते हुए आवश्यक कार्यवाही संपादित करेगे। समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं संसाधनों का नियोजन सुनिश्चित करेंगे। मंदिर/मेला स्थल आदि के आस-पास तालाब आदि पर बेरिकेडिंग करवाना तथा रस्से/तैराक एवं नाव आदि की भी व्यवस्था करवाया जाना सुनिश्चित करेगें । कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अति. जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती वन्दना खोरवाल को भीलवाड़ा शहर के लिए तथा अति० जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री ब्रहमलाल जाट को भीलवाडा शहर को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!