Dark Mode
होली पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

होली पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

बालोतरा। जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव द्वारा एक आदेश जारी कर 24 मार्च को होलिका दहन एवं 25 मार्च को धूलण्डी पर्व के दृष्टिगत जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा जिले के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी व्यवस्था स्थापित किए जाने के लिए 22 मार्च से 26 मार्च तक क्षेत्रवार कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील मुख्यालय बायतु, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील मुख्यालय सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील मुख्यालय सिणधरी, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील मुख्यालय बायतु का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को तहसील मुख्यालय पचपदरा और तहसील पचपदरा का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गिड़ा को तहसील गिड़ा का संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील सिवाना का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी को तहसील समदड़ी का संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील सिणधरी का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कल्याणपुर को तहसील कल्याणपुर का संपूर्ण क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बालोतरा सम्पूर्ण जिले की कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे तथा उक्त पर्व सम्पन्न होने तक सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखते कार्य करेंगे। साथ ही समस्त नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अलावा अपने अधीनस्थ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार की सेवाएं सहयोग कानून व्यवस्था हेतु प्राप्त कर क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पर्यवेक्षण करने के साथ ही कानून व्यवस्था हेतु समस्त निरोधात्मक कदम उठायेंगे। क्षेत्र की कानून व्यवस्था को प्रतिकूल रूप् से प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की जानकारी त्वरित रूप से जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बालोतरा को करवाई जानी सुनिश्चित करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!