त्योहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
भीलवाड़ा। जिले में आगामी विभिन्न धार्मिक त्योहारों एवं अवसरों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 16 सितंबर को संवत्सरी, 21 सितंबर को रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी, 22 सितंबर को जलझूलनी एकादशी तथा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार सुभाषनगर एवं सदर थाना क्षेत्र के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट भीलवाड़ा श्री प्रमोद सिरवी एवं नायब तहसीलदार श्री परमजीत सिंह भाटी, कोतवाली एवं भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार भीलवाड़ा श्री दिनेश कुमार साउ एवं नायब तहसीलदार कारोई श्री भैरूलाल सुथार तथा गांधीनगर, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार नगर विकास न्यास श्री राम सिंह गुर्जर एवं सहायक भू-प्रबंध अधिकारी श्री विनोद कुमार गोखरू को कार्यपालक मजिस्ट्रेट ें नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देकर आवश्यक कार्रवाई सम्पादित करेंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों में संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार कानून एवं शांति व्यवस्था पर निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया को भीलवाड़ा शहर तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) डॉ. हरीतिमा को भीलवाड़ा शहर को छोड़कर संपूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।