Dark Mode
सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न 

सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न 


अजमेर .  सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर व राम असहाय सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था सचिव  सुनील सक्सेना के सौजन्य से आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये।
     संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ सामूहिक स्तुति प्रार्थना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसकी सभी ने पुष्टि की। संस्था कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल ने संस्था का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया। तत्पश्चात अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में सभी के सुझाव आमन्त्रित किये, विचार विमर्श के पश्चात संस्था की मासिक बैठक 29 जुलाई शनिवार को गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, माल रोड़, अजमेर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राम असहाय सेवा ट्रस्ट की और से सेवा कार्य के तहत 20 जुलाई गुरुवार को मूक, बधिर, दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय, लाडली घर शास्त्री नगर में भोजन की व्यवस्था का सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया तथा अगस्त माह में संस्था की आमसभा, वर्षाकालीन गोठ व वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
    बैठक में संस्था संरक्षक कैलाशचंद अग्रवाल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष जे पी शर्मा, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्र नारायण अग्रवाल, सचिव सुनील सक्सेना व के जे ज्ञानी, ऑडिटर डॉ के जी गोयल, राम असहाय सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी शिवशंकर अग्रवाल, सर्वेश्वर मित्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण मंगल, कमल किशोर गर्ग व एस के मित्तल तथा विशेष आमन्त्रित सदस्य राजेंद्र अग्रवाल व अशोक कुमार शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!