Dark Mode
शाहीजामा मस्जिद टोंक की कार्यकारिणी घोषित,  सदर बने एड. शराफत अली खां

शाहीजामा मस्जिद टोंक की कार्यकारिणी घोषित,  सदर बने एड. शराफत अली खां

टोंक  । राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड जयपुर ने टोंक निवासी एड. शराफत अली खांन  (सलमान) को शाहीजामा मस्जिद टोंक का सदर एवं एड. खलीकउल्ला बेग को सचिव नियुक्त किया है। वहीं कार्यकारिणी में सरपरस्त एड. सै. मजहर आलम वकील, अजीजुलहक, युसूफ अली खां, नायब सदर मो. आजम, तारीक हुसैन, मेहबूब अली उस्मानी, खालिद मसूद, कोषाध्यक्ष मुफ्ती इस्लाहुदीन खिजर, सलाहकार मुमताज अली, विधि सलाहकार एड. सै. फहीम हसन नकवी, एड. सरवर अली खां, एड. शेख मोहम्मद अब्दुल्ला एवं सदस्य मुमताज राही, वहीदुर्रहमान, मो. निसार, मोईनउल्ला खां, सै. मेहमूद शाह, अब्दुल कवि खां, शहजाद कायमखानी, मसूद अख्तर, हामिद अली एवं एड. सै. सहादत अली नियुक्त किये है। सदर एड. शराफत अली खांन  (सलमान) ने आदेश की पालना में सोमवार को पदभार ग्रहण करते हुए पूर्व सदर मिर्जा रिजवानउल्ला बेग से चार्ज प्राप्त किया। इस मौके पर टोंक के गणमान्य लोगों सहित कमेटी के सदस्यों सहित एड. आसिम खां,  जावेद मसूद, एड. कमरूज्जमा खां, एड. मो. मियां गुलजार एवं मुमताज अली खां (वक्कास) आदि कई लोग मौजूद रहे, जिन्होने अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त सदर सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!