Dark Mode
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका की 9 दुकानों को किया सीज

अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका की 9 दुकानों को किया सीज

नीमराना। नगर पालिका नीमराना की नौ दुकानों को जो 2012 में ग्राम पंचायत में बनी थी। उनका आवंटन गलत प्रक्रिया तहत किया गया था। जिसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। जिसको लेकर जयपुर हाईकोर्ट ने याचिका में दुकानों के आवंटन प्रकरण गलत मानते हुए नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नीमराना को आदेश जारी करते हुए तुरंत प्रभाव से खाली करने को कहा। आदेश की पालना में नगर पालिका ने किरायेदारों को दुकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया। संभागीय आयुक्त जयपुर व उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी दुकानों को निश्चित समय पर खाली नहीं करने पर याचिकाकर्ता थानसिंह सोनी के नेतृत्व में चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी की हठधर्मिता के खिलाफ नगर पालिका परिसर के सामने 29 जनवरी को शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी नीमराना को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका द्वारा गुरुवार को माइक द्वारा दूकानों को खाली करवाने की घोषणा की गई। दुकानदारों द्वारा दुकानें खाली नहीं करने पर शुक्रवार दोपहर पुलिस जाब्ता मंगवाकर पुलिस की मौजूदगी में दुकानों को सील करने की प्रक्रिया की गई। सील कार्यवाही होने पर याचिकाकर्ता थान सिंह सोनी के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर व आसपास के बाजार में मिठाई वितरण की गई।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!