Dark Mode
महिला एंटरप्रेन्योर के लिए संभाग स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन आज से

महिला एंटरप्रेन्योर के लिए संभाग स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन आज से

कोटा । राजीविका कोटा की तरफ से महिला एंटरप्रेन्योर के लिए संभाग स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सम्भाग की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सामानों का प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राजीविका नेहा चतुर्वेदी ने बताया की प्रदर्शनी में राजसमंद जिले से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी प्रदर्शनी में भाग लेंगी। उन्होंने बताया प्रदर्शनी आहलूवालिया मॉल के बैंक्विट हॉल सेकंड फ्लोर पर 11 से 15 मार्च के बीच प्रातः 11 से रात्रि 8ः30 बजे तक चलेगी। जिसमें सभी लोगों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रदर्शनी में आने का आव्हान किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!