व्यय ऑब्जर्वर ने मीडिया प्रकोष्ठ का किया औचक निरीक्षण
नाथद्वारा। लोकसभा चुनाव को लेकर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय ऑब्जर्वर भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शिवप्रसाद सदाशिवन नायर ने सूचना केंद्र में मीडिया प्रकोष्ठ का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवेश परदेशी, सह प्रभारी पंकज साल्वी, सह प्रभारी दिनेश श्रीमाली आदि ने उन्हें यहाँ संपादित की जा रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। व्यय ऑब्जर्वर ने समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनल्स, सोशल मीडिया, पेड न्यूज़ मॉनिटरिंग, विज्ञापन अधिप्रमाणन, दैनिक और साप्ताहिक रिपोर्ट को लेकर जानकारी लेकर मॉनिटरिंग संबंधी सभी कार्य चुनाव समाप्ति तक प्रभावी रूप से सम्पन्न करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कोषाधिकारी विशाल अग्रवाल, नाथद्वारा मंदिर मण्डल लेखाधिकारी मुकेश कुमार, अतिरिक्त प्रभारी प्रकोष्ठ कल्पना यादव, मीडिया प्रकोष्ठ के किशन खत्री, दिनेश आचार्य, जयंती लाल लक्षकार, शेषनारायण पुरबिया, विकास खटीक, प्रकाश भील, सुरेन्द्र चरनाल, मधू सोलंकी, रेखा पालीवाल आदि उपस्थित रहे।