चार दिवसीय संभाग स्तरीय आरोग्य मेला सवाईमाधोपुर में विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान
सवाई माधोपुर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत आयुष विभाग सवाई माधोपुर द्वारा चार दिवसीय सम्भाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 मार्च से 11 मार्च तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक जिला खेल कूद प्रशिक्षण केन्द्र दशहरा मैदान सवाई माधोपुर में आयोजित किया जा रहा है। उप निदेशक आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर डॉ. राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों द्वारा रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।
अतिरिक्त निदेशक डॉ. मदन मोहन गौत्तम ने बताया कि आरोग्य मेले में अब तक आयुर्वेद चिकित्सा में 767, यूनानी चिकित्सा में 652, होम्योपैथी चिकित्सा में 684, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 307,पंचकर्म चिकित्सा में 158,क्षारसूत्र एवम अग्निकर्म क्लिनिक में 84, कपिंग थेरेपी में 165,प्रकृति परीक्षण क्लिनिक में 89 व्यक्तियों एवम रोगियों को चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क औषध वितरित की गयी।
पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. बृजबल्लभ शर्मा ने जरावस्थाजन्य रोग और डॉ. पुरुषोत्तम गौत्तम ने गैर संक्रामक रोग की आयुर्वेद चिकित्सा तथा डॉ. विजय सिंह मीणा ने होम्योपैथी चिकित्सा विषय पर व्याख्यान दिया गया। आयुष औषधियों, जड़ी-बूटी उत्पादों व औषध पादपों का प्रदर्शन एवं बिक्री, सामान्य रोगों के घरेलू उपचार की जानकारी प्रदान की जा रही है।
सह मेला प्रभारी डॉ. विजय शंकर ने कि प्राकृतिक चिकित्सा में अंकुरित धान्य, स्वरस और हर्बल चाय द्वारा रोगों की चिकित्सा के बारे में परामर्श दिया जा रहा है तथा यूनानी पद्धति कपिंग थेरेपी द्वारा दर्द के रोगियों को तुरंत राहत दी जा रही हैं।प्रकृति परीक्षण द्वारा रोगियों की प्रकृति जांच कर उन्हें प्रकृति अनुसार आहार विहार बताया जा रहा है।
मेला प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि मेले में आयुर्वेद वनस्पतियों से रोगोपचार एवं वनस्पति पादप के उपयोग की