नेशनल साइंस ओलंपियाड में धमाका
सीकर। सीएलसी प्री फाउंडेशन के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी सीईओ साहिल चौधरी ने बताया की एसओएफ द्वारा आयोजित एनएसओ में सीएलसी प्री फाउंडेशन के 321 छात्रों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सेकंड स्टेज के लिए क्वालीफाई किया है। साहिल ने बताया की इनमे से 5 छात्रों ने मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 199 छात्रों ने गोल्ड मेडल हासिल करते हुए अपने परिवार और संस्था का नाम रोशन किया है। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सीएलसी की शिक्षक टीम, शानदार प्रबंधन और अपडेटेड स्टडी मैटेरियल को दिया। सीएलसी प्री फाउंडेशन विंग इंचार्ज निलेश पिलानिया ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा की चुनौतियों को मुस्कराहट में बदलने का राज संघर्ष की मिठास में है इसलिए निरंतर कड़ी मेहनत करते हुए अपने अगले लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाना है। इस अवसर पर संस्था में खुशी का माहौल रहा और सभी शिक्षकों ने सफल छात्रों और एक दूसरे को बधाई देते हुए सफलता का जश्न मनाया।