Dark Mode
उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर जताया रोष

उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर जताया रोष

 
सूरतगढ़  . भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और  बिजली पानी के मुद्दों को लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया, विभिन्न मांगों का राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रदेश कांग्रेस सरकार ने मंहगाई राहत शिविरों के नाम अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाकर कांग्रेस के पदाधिकारियों को बुला कर गहलोत सरकार अपना प्रचार करवाया जा रहा है । गर्मी के मौसम में बिजली व  पीने के पानी की पूरे प्रदेश में विकट स्थिति बनी हुई है, सूरतगढ़ शहर में भी पानी की सप्लाई घरों में दस दस दिनों तक नहीं हो रही है , गहलोत सरकार ने चुनावी घोषणा में झूठे वादा किया, पांच साल में बिजली दरों कोई बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन कांग्रेस सरकार पिछले सालों छ: बार बिजली दरों को बढ़ाया गया। अभी फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेलों पर बिजली की कटौती हो रही है। केन्द्र सरकार की कुसुम योजना के तहत सोलर पावर पम्प दिए जाने लेकिन राज्य सरकार की विफलताओं और उदासीनता के कारण कोई काम नहीं किया। शहर में पट्टे वितरित करने का झूठा वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने वार्ड नंबर 1 3 26 42 45 में पात्रता रखने वाले लोगों को पट्टे वितरित नहीं किए जा रहे हैं , गहलोत सरकार के राज में कानून व्यवस्था की स्थिति भी चरमराई हुई है, चोरी, नशाखोरी, बलात्कार और नशा करोबार बढ़ रहा है, क्षेत्र नहरों में पानी बंद है, किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे नरमा कपास की बिजाई नहीं हो पा रही है। इन सभी मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया इस अवसर विधायक रामप्रताप कासनियां, पूर्व विधायक अशोक नागपाल पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू, सुरेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आरती शर्मा, जिला मंत्री काजल छाबड़ा, महामंत्री लालचंद शर्मा, पूर्व प्रधान बिरमा नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गोयल, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पवन ओझा, सुभाष गुप्ता, बीरमाना मंडल अध्यक्ष बदरूराम जोशी,पार्षद जगदीश मेघवाल पार्षद ओमप्रकाश अठवाल, पार्षद हंसराज स्वामी, पार्षद हरिप्रसाद, पार्षद संतोष गिरी, पूर्व पार्षद राजेन्द्र ताखर, गोपाल लेघा, मंडल उपाध्यक्ष शर्मिला कंवर, प्रेमसिंह,ढाबां मंडल महामंत्री प्रेम पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला भाटी, मोर्चा अध्यक्ष मयंक वशिष्ठ महामंत्री युधिष्ठिर कुमार, ओम प्रकाश जाखड़, रिंकू सिद्दीकी, दुलीचंद सारण जगदीश आचार्य, गोविंद नायक,विनोद सारस्वत, अशोक आसेरी, इंजीनियर रमेश माथुर, सुनील छाबड़ा, पितांबर शर्मा , जलालुद्दीन, जैतसर ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामकरण ओड, महिला मोर्चा शारदा देवी, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह अटवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!