महाविद्यालय स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत होने पर जतायी खुशी
जायल . राजकीय महाविद्यालय स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत होने पर छात्रो ने खुशी जताई है। इस दौरान छात्रो ने महाविधालय प्राचार्य राजमोहन मीणा, स्टाफ चोथाराम , बाबूलाल आदि स्टाफ को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, छात्र संगठन के मूलाराम लोमरोड़, अभिषेक भाटी, छात्र नेता दिनेश खोजा, ज्योतिष सैनी, पूनमचंद लोमरोड़, गोपी किशन पारीक,सुनील,सलीम,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।