Dark Mode
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाने पर खुशी जताई

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाने पर खुशी जताई

पाटोदी- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंवरली को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरण होने पर कंवरली ग्रामवासियों ने खुशी जताई । ग्रामीण राजेन्द्र सिंह कंवरली ने बताया विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम में क्रमोन्नत होने पर स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री श्रीमान हरीश जी चौधरी , सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमान मानवेंद्र सिंह जी ,जिला प्रमुख महेंद्र जी , पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, बालोतरा प्रधान भगत सिंह जी, पाटोदी पूर्व प्रधान रशीदा बानो, पाटोदी उप प्रधान मांडु कंवर, जिला परिषद सदस्य दर्शना चौधरी व खेराज जी हुड्डा, रामनिवास जी ग्वाला, चेतन जी मेघवाल ,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमाल सिंह जी राठौड़ ,पीईईओ जालम सिंह जी राठौड़ ,सरपंच महोदय राजेंद्र परिहार, कांग्रेसी नेता अंणदाराम जी पुनिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेमकरण जी बागावास, हेमंत जी भाटिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परेऊ, उपसरपंच धम्मू कंवर  सभी का ग्राम वासियों ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की विद्यालय क्रमोन्नत की मांग थी लेकिन इस बजट में पूरी बायतु विधानसभा,  पंचायत समिति पाटोदी के कंवरली गांव के एकमात्र विद्यालय  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरण होने पर सभी ने फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से बधाइयां दी और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और राजेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा विधायक साहब व मानवेंद्र सिंह जी से व्यक्तिगत आभार व धन्यवाद के लिए फोन पर बात होने पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों को बधाई दी

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!