फलोदी क्षेत्र में सर्वाधिक पशुचिकित्सा उप केंद्र स्वीकृति होने पर जताई खुशी
फलोदी . राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2023- 24 के तहत घोषीत पशु चिकित्सा उप केंद्र के तहत फलोदी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक पशु चिकित्सा उप केंद्र घोषीत करने पर फलोदी की जनता ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश सचिव महेश व्यास का आभार जताया।
सरकार द्वारा घोषीत विधानसभा क्षेत्र फलोदी के विभिन्न क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 22 राजकीय पशु चिकित्सा उपकेन्द्र हुवे स्वीकृत जिससे क्षेत्र में खुशी छाई हुई है।
विधानसभा क्षेत्र फलोदी से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पीसीसी सचिव महेश व्यास के अथक प्रयासों से तथा माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत, पशुपालन मंत्री लालचन्द जी कटारिया एवं आरसीए अध्यक्ष वैभव जी गहलोत के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र फलोदी में अलग-अलग जगह सर्वाधिक 22 स्थानों पर नवीन राजकीय पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों की स्वीकृति हुई हैं। जिसमे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जोड, जैमला, उग्रास, शिवदानसिंह नगर (बैगटी कलां) पं.स. फलोदी, चारणाई, अखाधना, टेकरा, सोदादड़ा, मेहरामनगर, बड़ी ढाणी (घटोर), मोडकिया, देदासरी, जम्भेश्वरनगरी, कृष्णनगर कलां, नेवा, भाखरिया (पं. स. बाप), छितरबेरा, मोहरनगर, रड़काबेरा, खाजूसर, नारायणपुरा नोखड़ा चारणान (पं.सं. घटीयाली) में आज पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत हुवे हैं। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी हुई है जनप्रतिनिधियों ने अपने नेता महेश व्यास का धन्यवाद प्रेषित किया है ।