कुमावत समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर आक्रोश जताया
ब्यावर। कुम्हार समाज महासम्मेलन में कुमावत समाज के खिलाफ टिप्पणी का राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति ने आक्रोश जताया है। इस संबंध में ब्यावर एसडीएम से आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन के दौरान पूर्व पुलिस अधिकारी गंगाराम कुम्हार ने कहा- कुमावत जाति का कोई अस्तित्व नहीं है। यह कोई जाति नहीं है। कुमावत समाज के लिए इस तरह की टिप्पणी कर सामाजिक और जातिगत अशांति फैलाने फैलाने के साथ ही भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। गंगाराम कुम्हार के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल पारमवाल, मंत्री राजेन्द्र कुमावत, महेन्द्र कुमावत, राजू तिलकधारी, धारासिंह, तरूण कुमावत, दीपक कुमावत, विनोद कुमावत, रवि कुमावत तथा गोपाल कुमावत सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित थे।