Dark Mode
किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा नेत्र रोग जांच शिविर

किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा नेत्र रोग जांच शिविर

राजसमन्द. परिवार के आम जन को उत्तम स्वास्थय प्रदान करने के क्रम में किरण माहेश्वरी स्मृति मंच तथा गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ पदमश्री श्याम सुन्दर जी पालीवाल ने किया। पालीवाल ने किरण माहेश्वरी स्मृति मंच तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वास्थय सेवाओं के क्षैत्र मे किए जा रहे अनुकरणीय प्रयासों की सराहना की।स्मृति मंच सदस्य श्री सत्यनारायण जी पूर्बिया ने विस्तृत जानकारी दी कि गिलुण्ड व कुण्डिया दो ग्राम पंचायतों से शुभारम्भ करते हुए विधानसभा राजसमंद की प्रत्येक ग्राम पंचायत तक इस प्रकार के शिविर के आयोजन होगें। गिलुण्ड सरपंच सा ललिता देवी जी खेरोदिया तथा प्रमुख भाजपा पदाधिकारिया गरिमामय उपस्थिति में शिविर में बड़ी तादात में पहुंचे ग्रामीणों की आँखों की जांच चिकित्सको द्वारा की गयी तथा 15 चयनित रोगियों को गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन हेतु रैफर किया गया। जिनका किरण माहेश्वरी स्मृति मंच तथा हॉस्पीटल की देखरेख में ऑपरेशन किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित आमजन ने किरण माहेश्वरी स्मृति मंच तथा गीतांजली हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन हेतु बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!