Dark Mode
राधाकृष्ण धर्मशाला के 63वें स्थापना वर्ष पर  विद्यार्थियों की नेत्र जाँच, 

राधाकृष्ण धर्मशाला के 63वें स्थापना वर्ष पर  विद्यार्थियों की नेत्र जाँच, 

525 विद्यार्थियों की नेत्र जाँच में 198 के पाया नेत्र दोष

 
 
भुसावर .  सेठ मनोहरलाल निरंजनलाल गुप्ता सेठो की हवेली भुसावर की स्मृति में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कस्बे की राधाकृष्ण धर्मशाला के 63वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में जरूरतमंद विद्यार्थीओ के लिए कस्बे के दोनो राजकीय विद्यालयों में आज निःशुल्क नेत्र दृष्टि जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल ने बताया कि कस्बे में  स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला के 63वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में जरूरतमंद विद्यार्थीओ के लिए स्थानीय श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आप्टीशियन कपिल व महेश द्वारा स्थानीय दोनो राजकीय विद्यालयों एवं आर्य समाज में संचालित कन्या गुरुकुल में अध्ययनरत कुल 525 विद्यार्थियों की जांच की गई, जिनमें से 198 विद्यार्थीओ में नेत्र दृष्टि दोष पाया गया। इन नेत्र दृष्टि दोष पाये गये विद्यार्थीओ को निःशुल्क नेत्र दृष्टि चश्मे वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामफल मीणा ने शिविर को परिषद का अनोखा प्रयास बताया एवं बालिका विद्यालय की प्राचार्या शारदा यादव ने शिविर की भरपूर सराहना की। शिविर में शाखा के देवकीनंदन सोनी, राजेश गोयल, शेरसिंह सैनी, चन्द्रप्रकाश आर्य, बबली सैनी, निक्कू एवं विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!