लॉयन्स क्लब द्वारा 150 बच्चों को आई फ्लु की दवाईयां एवं चश्मे वितरित किये
शिवगंज। लॉयन्स क्लब शिवगंज-सुमेरपुर द्वारा समीपवर्ती राजकीय विद्यालय खेजडिया में निःशुल्क आई फ्लु जांच शिविर का आयोजन हुआ। लॉयन अमित शर्मा ने बताया कि शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ रही आई फ्लु की बीमारी को लेकर शहर के समीपवर्ती खेजडिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार सुबह 11 बजे लॉयन्स क्लब शिवगंज-सुमेरपुर द्वारा बच्चों हेतू निःशुल्क आई फ्लु जांच शिविर का आयोजन हुआ जिसमें आई फ्लु के लक्षण, रोकथाम के उपायों की जानकारी देकर करीब 150 बच्चों को निःशुल्क आई ड्रॉप, दवाईयां एवं चश्मे वितरित किये। संयोजक एवं भामाशाह लॉयन महावीर सिंह राठौड एवं लॉयन नरेश बडवाल ने बताया कि प्रान्तीय प्रमुख कार्यक्रम ग्रामीण कायाकल्प के उद्देश्य को पूरा करते हुए उक्त शिविर का आयोजन किया गया एवं विभिन्न प्रकार की बिमारियों से अवगत कराते हुए बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया। लॉयन अनिल जैन ने स्वच्छता पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य बलवीर सिंह सिसोदिया ने क्लब एवं भामाशाहों का आभार जताया एवं मंच का संचालन किया। क्लब अध्यक्ष लॉयन पंकज कुमार अग्रवाल ने भविष्य में भी विद्यार्थियों हेतू हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। स्थानीय सरपंच रूपाराम मीणा ने आई फ्लु बिमारी हेतू क्लब द्वारा आयोजित शिविर की भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौरतलब रहे कि पिछले कुछ दिनों से आई फ्लु की बीमारी का प्रकोप दिनोंदिन बढता जा रहा है और विशेष रूप से बच्चों में अधिक तेजी से बढ रहा है जिसे लेकर इस शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन पंकज कुमार अग्रवाल, सचिव लॉयन अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष लॉयन दिलीप कुमार अग्रवाल, लॉयन महावीर सिंह राठौड, लॉयन नरेश बडवाल, लॉयन राजेश जैन, लॉयन अनिल जैन, लॉयन अमित शर्मा, लॉयन मोहित अग्रवाल, सरपंच रूपाराम मीणा, प्रधानाचार्य बलवीर सिंह सिसोदिया, अध्यापक हंसमुख रावल, धनाराम प्रजापत, त्रिभुवनसिंह देवडा, हरथाराम मीणा, श्रीमति संगीता शर्मा, ललिता चौधरी, अनिता गोदारा, दलपतराम रावल, उदयसिंह चौहान, भगाराम घांची एवं किरण कुमार सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।