नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित
फतेहपुर शेखावाटी। राजकीय उप जि़ला चिकित्सालय फ़तेहपुर में आज बी. एल. सिंघानिया फाउंडेशन द्वारा निर्मित नेत्र यूनिट में प्रथम नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर पीएमओ डॉक्टर एस एन सबल, बीसीएमओ डॉक्टर दलीप सिंह, डॉक्टर प्रशन्नता नेत्र सर्जन, सिंघानिया फाउंडेशन के सदस्य श्री ओमबाबू सिंघानिया, फाउंडेशन के स्थानीय प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश चोटिया, रामजी टेलर, रीटा कुल्हरी प्रिंसिपल, योगेश कुमार नर्सिंग ऑफिसर, सुशीला नर्सिंग ऑफिसर, विजय कुमार नेत्र सहायक आदि उपस्थित रहे। डॉक्टर प्रशन्नता ने बताया की आज के कैम्प में 17 मरीजो का सफल ऑपरेशन किया गया जो सभी सरकार की चिरंजीवी योजना में पंजीकृत थे।पीएमओ डॉक्टर सबल साहब ने बताया कि नेत्र सर्जन डॉक्टर प्रशन्नता मातृत्व अवकाश पर हैं परन्तु भामाशा बी एल सिंघानिया फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के विशेष आग्रह हैं एवं इंसानियत को मध्य नजऱ रखते हुए नेत्र सर्जन प्रशन्नता ने उक्त कैम्प लगा कर ये सफल ऑपरेशन किए। सिंघानिया फाउंडेशन के सदस्य श्री ओमबाबू सिंघानिया ने पुष्प गुच्छ दे कर सभी मरीजो, स्टाफ एवं आगंतुकों का स्वागत किया।