Dark Mode
एफएसओ टीम ने की कार्यवाही

एफएसओ टीम ने की कार्यवाही

बामनवास. मुख्यालय बामनवास के पिपलाई और नगरपालिका क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने CMHO डॉ.धर्मसिंह मीना के नेतृत्व में पिपलाई में कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पिपलाई स्थित किराना स्टोर पर जांच की। इस दौरान दुकान का अनुज्ञा पत्र नहीं पाया गया साथ ही दुकानदार के द्वारा बिना अनुज्ञा घी की बिक्री की जा रही थी।जांच टीम द्वारा प्रथम दृष्टया देखने पर सरस ब्रांड का घी नकली होने का संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 विनियम 2011 के अंतर्गत एफएसओ वीरेंद्र कुमार ने नमूना लिया एवम् नकली अनुमानित होने पर 12 लीटर घी को सीज किया। साथ ही बामनवास थाना प्रभारी मनीष शर्मा को सूचित कर पुलिस जाब्ता मौके पर बुलवाकर दुकान मालिक अवधेश गुप्ता को थाना ले जाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!