स्वेटर पाकर के खिल उठे स्कूली बच्चों के चेहरे
सीकर। जिले के धोद इलाके के सिहोट बड़ी गांव की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आज भामाशाह मनीष शर्मा मुकन्दगढ़, संतोष शर्मा, राहुल खाटूश्यामजी व की ओर से लोकेश जालान सेवद बड़ी की से स्कूल में नामांकित बालक बालिकाओं को स्वेटर वितरित की गई। भामाशाहों से स्वेटर पाकर स्कूल में पढऩे वाले नोँनीहाल बच्चों के चेहरे खिल उठे। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी भामाशाहों ने स्कूल में स्कूली जूते वितरित किए थे। इस अवसर पर संस्था प्रधान संतोष शर्मा, स्कूल स्टाफ श्रवण कुमार, बाबूलाल, लालचंद, किरण, गायत्री, मीनाक्षी, सुमन, सुनीता, सरपंच ओमप्रकाश व मुकेश कुमार जोशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान संस्था प्रधान की ओर से भामाशाहों का आभार जताया गया।