Dark Mode
फागोत्सव व स्नेह मिलन समारोह आयोजित 

फागोत्सव व स्नेह मिलन समारोह आयोजित 

लालसोट  .  भारत विकास परिषद शाखा लालसोट के  द्वारा फागोत्सवव स्नेह मिलन का कार्यक्रम दादू पैलेस मैरिज गार्डन में 2 मार्च 2023 गुरुवार को आयोजित किया गया।परिषद के सदस्यों द्वारा फागोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत होली के मधुर गीत गाये गये एवं नृत्य कर फूलों की  होली खेल कर फागोत्सव मनाया गया । फागोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण व राधा का भव्य दरबार सजाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल द्वारा स्वामी विवेकानंद व भारत माता की तस्वीर पर  पुष्प माला एवं होली के सुगंधित रंग अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर  किया गया इस अवसर पर प्रांतीय चिकित्सा प्रभारी डॉ भरत शर्मा शाखा सचिव अशोक चौधरी एडवोकेट कोषाध्यक्ष लोकेंद्र जैन एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे तथा समापन सहभोज के साथ किया गया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!